Wednesday, 2 February 2022

GEETA KA GYAAN

                     

                         यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत ।

                           अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ॥

                         परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम।
                       
                         धर्मसंस्थापनार्थाय  सम्भवामि युगे युगे ।।

हे भरतवंशी! जब भी और जहाँ भी धर्म का पतन होता हैं और अधर्म की प्रधानता होने लगती है, तब तब मैं अवतार लेता हूँ।
मेरे निजी अनुभव के अनुसार है जब नैतिक मूल्यों से अधिक भौतिक मूल्यों का बढ़ावा देना कहते है। 
भक्तों का उद्धार करने, दुष्टों का विनाश करने तथा धर्म की फिर से स्थापना करने के लिए मैं हर युग में प्रकट होता हूं।
 जैसे भगवान कृष्ण की माता जी को कंस ने  अपनी बहन और उनके पति को दण्डित किया गया था।

Saturday, 16 August 2014

aaj ka vichar

आज का विचार :- जब एक जीव संसार मेँ आता है । तब वह भगवान से छूट कर संसार के बन्धन  में बन्द जाता है । उसको अपना समझने लग जाता है,तब भूल जाता है मै क्यों आया था । संसार को ही अपना ही भारी भूल होती है । जिनके यह सब करते है कभी अपने नही होते हैं हमेशा उस परवरदिगार को अपना जाने यही जीवन सत्य ह

Monday, 28 July 2014

bhai bhin ka rishta

 जो बहिन से कुछ चाहे वह भाई नही होता है । लोग अपनी बहिन के घर से कुछ इच्छा रखे  वह भाई होता  है । जो अपनी इच्छा को पूर्ण करने का साधन समझे  है । क्या भाई होता है । 

Saturday, 12 July 2014

Aaj guru purnima hai

मै अपने गुरु चरण वन्दना करती हुँ । सभी को गुरु पूर्णिमा पर बधाई देती हुँ ।

--

Tuesday, 10 June 2014

Do Good to Have Good

हे अर्जुन ! जो कर्म शास्त्रविधिसे नियत किया हुआ और कर्तापनके अभिमान से रहित,फलको न चाहनेवाले पुरुषद्रारा बिनारागद्देषसे किया हुआ है वह सात्तिवक कर्म है जो कर्ता आसक्ति से रहित और अहंकार के वचन न बोलने वाला,धैर्य और उत्साह से युक्त कार्यके सिद्द होने और न होने में । अच्छा बोओगे अच्छा पाओगे यदि बुरा करो तो ही होगा बुरा 

Tuesday, 27 May 2014

dhan ka nasha

जीवन में यदि कुछ तरक्की करना चाहते हो,अपने बड़ो को आदर-सम्मान करो ,उनका जीवन सहयोग करोगे तथा जीवन खुशियाँ आपके साथ रहेगी है । धन और दौलत स्वयं तुम्हारे कदमों में रहेंगे । हमेशा अपने जीवनमें  सच्चे  मार्ग पर चलोगे
अपने घर धन -दौलत चाहते है सच का साथ हमेशा धन बढ़ता है और झूठ धन का नाशा कर देता है \

Saturday, 24 May 2014

karam phal

जैसे पृथ्वी शीध्र फल नहीं देती वैसे ही संसार में किया हुआ अधर्म तत्काल फल नहीं देता है,किन्तु किया हुआ अधर्म करने वाले को धीरे -धीरे जल भूल से नष्ट कर देता है । जो अधर्म अपने पर फलीभूत नहीं होता तो वह पुत्रो पर पड़ता है नहीं तो पोत्रो पर पड़ता है । बात यह मनुष्य किया गया अधर्म उसको फल दिये बिना नहीं छोड़ता है ।

Monday, 12 May 2014

MOTHER-DAY SPECIAL

यदि मदरडे इतना ही प्यारा है,उन माताओ का क्या जिनका घर अन्दर सम्मान नही होता । वो भी माँ जो अनाथ-आलय व वृद्धआश्रम में जीवन बिता देती है अपनी अन्तर आत्मा की आवाज सुनकर इसे लाइक करे । क्या माँ का सम्मान सच्च में किया जाता है मदरदिवस के उपलक्षय में विशेष:- यदि समाज के बच्चे अपनी माँ समान नही करते तो वो जीवन कभी सफल नहीं होते है । यदि आप माँ का सम्मान करते हो और दुसरो की माँ अपमान करते हो तो दस साल के बाद वही आप होगे अपमान करने वाला खून आपका होगा यह अटल सत्य है । आनेवाला समय वही आपके साथ करेगा

Friday, 21 March 2014

WHAT NAKSHETRA

  आज विशाखा नक्षत्र का चौथा पाद है | आज इसमे चन्द्र स्थित है इस समय जो बच्चे पैदा  होगे  वे लम्बी आयु वाले होगे इस पद का स्वामी खुद चन्द्रमा है । मानो स्वक्षेत्री चन्द्र पर गुरु( नक्षत्र स्वामी ) का प्रभाव हो जिसके फलस्वरूप आयु बढ़ना ठीक है चन्द्र लग्न रूप होने से बलवान् होकर आयु को बढ़एगा ।


Thursday, 20 March 2014

long live mantra

 मानव की सबसे बड़ी चिन्ता शरीर  की स्वस्थता,मानसिक प्रसन्नता,लम्बी आयु और मृत्यु से रक्षा की होती है । इस चिन्ता का निवारण करने का सरलतम  उपाय हैं ।
     "ॐ  जूँ स: "   इस मन्त्र जप करे ।
     "ॐ  जूँ स: "   इस मन्त्र जप करे ।

Tuesday, 3 December 2013

लड़की एक अमूल्य धन है

 जब एक लड़की  का जन्म होता है, तब उस परिवार लोग रोते और  कहते है  कि मुसीबत आ गई है । क्या उन लोगो ने सोचा है कि अमुल्य धन घर में आया है । वह लड़की  किसी कि बेटी, बहन और  शादी के बाद वह किसी की पत्नी बने गी । एक परिवार का निर्माण करेगी वही भारत का निर्माण में शक्ति प्रदान करेगी ।   उस लड़की खतरा केवल अपनों से है । बाहर से तो वह बच जाएगी  लेकिन अपनों को जिनको अपना समझती वही उसको खा जाते है क्योकि जिनको वह अपना समझती है । वही उसको अपना जान निगल जाते है । अपना ही इस संसार में लाने वाला अपनी ही पैदा की 
कन्या की असमत को निगल जाते है जिसका विरोध वह लड़की कभी नही कर  सकती है । 

Tuesday, 26 November 2013

vashikaran mantra

"ॐ ह्रीम् नमो मोहिन्यो (अमुकं ) में वश्यं कुरु -कुरु  हुं फट् स्वाहा" । इस मन्त्र से जल को 21  बार जाप करे फ़िर वश्यंकर के सामने उस जल से मुँह धोकर जाए अथवा उससे बात करे । इस मन्त्र जाप 21 दिन तक करे उस का वशीकरण हो जाए गा 

Friday, 22 November 2013

कर्म ही पूजा है

               
             कर्म ही  पूजा  है 
  लहरों से  डर कर नौका  पार  नहीं  होती, कोशिश  करने  वालों  की हार  नहीं होती ,   नन्हीं  चींटी  जब  दाना  लेकर  चलती  है,
 चढ़ती  दीवारों  पर  सौ  बार फिसलती      मन  का  विश्वास  रगों  में  साहस  भरता  है,                                            चढ़ कर गिरना, गिरकर  चढ़ना, न  अखरता है ।                                                                           
आखिर  उसकी  मेहनत बेकार  नहीं  होती,
  कोशिश  करने  वालो  की  हार  नहीं होती 
                   
           

Wednesday, 6 November 2013

जीवन का सत्य

जब जीव संसार में आता है । सब बहुत खुश होते है कि हमारे आँगन
कोई आया या आई है । उस आने वाले कोई ज्ञान नही होता कि माँ कौन होती है । सब प्यार करते है कि हमारा बच्चा है । उसके बाद बच्चा संसार के मोह में फंस जाता है और संसार की दल -दल में फसता चला जाता है । जब वह बड़ा होता है संसार के मोह फस जाता है उसके बाद रिश्ते बनने शुरू हो जाते है जैसे कि माँ -पिता,दादा -दादी,चाचा -चाची,ताया -ताई ,बुआ -फुफा और नाना -नानी ,मामी -मामा आदि । स्कूल की शुरू हो जाता है उसमें मित्र मेला जुड़ जाता है    नोकरी या कारोबार शुरू , उसके बाद शादी हो जाती है उसके बच्चे हो जाते हैजीव अपना घर बन जाता है । माया मोह इतना बढ़ जाता है कि वह संसार को अपना घर समझने लग जाता है धीरे-धीरे वह मोह के तार झुटने लग जाता है जिनको अपना समझता वह उसको



सच से बड़ा कोई धन नही है| आत्मा से बड़ा कॊई सच नही, जीवन से बड़ा कोई सत्य नही| मृत्यु ही जीवन का अटल सत्य है| 

जब हम जिन्दा तो कभी मेरा ख्याल नही आया ।  अब यहाँ बैठे है आँसू बाह रहे ।। 
  जब हम जिन्दा थे कभी  पास बैठे नही    दुनियाँ को दिख-दिख कर  आसूँ   बहा रहे हो ।।       
 जब जिंदा थे कभी खाने को पूछा नही     अब अनाज को दान देकर लोगो को दिखा रहे हो । 

जब जिन्दा थे कभी पहने को पूछा नही  अब मरने के बाद क़फन उढ़ा रहे हो ।।   
  जब जिन्दा थे कभी साथ चले नही ।     मरने के बाद क्यों साथ जा रहे हो ।। 
   
                                                                                    यदि मदरडे इतना ही प्यारा है,उन माताओ का क्या जिनका घर अन्दर सम्मान नही होता । वो भी माँ जो अनाथ-आलय व वृद्धआश्रम में जीवन बिता देती है अपनी अन्तर आत्मा की आवाज सुनकर इसे लाइक करे ।
                                                                                           

Friday, 27 September 2013

भगवान् के 108 नाम

 ॐ, कन्हैया, कृष्ण, केशव, चक्रधारी, नन्दलाल, माधो, सुन्दर-श्याम, मुरारी, राधावर, बंसीबजैया, रधुवीर, नटवर, नन्द नन्दन, गजाधर, अविनाशी, नरोतम, अर्जुनसखा, अमरअजर, सावरिया, सांवला, गोपाल, दामोदर, ब्रजनाथ, दयालु, दीनबन्धु, जगदीश, दीनानाथ, जगतपिता, नारायण, बावन, यशोदा लाल, बिहारी, मदनमोहन, कृपानिधान, सर्वरक्षक, ईश्वर, सर्वशक्तिमान, मनहरण, सर्व व्यापक, बाँके बिहारी, गोपीनाथ, ब्रजवल्लभ, गोवर्धन धारी, घनश्याम, परमानन्द, पतितपावन, ज्योतिस्वरूप, राधारमण, माधव, मधुसूधन, रघुपति, राम, हरि, कल्याणकारी, मुरलीमनोहर, श्यामा, अनन्त, परमपिता, प्रभु, परमपवित्र, गोसाई, भक्तवत्सल, वासुदेव, परमपिता, प्रभु, परमपवित्र, गोसाई, भक्तवत्सल, वसुदेव, परमात्मा, विधाता, दुःखहरता, निरंजन, कालीनाग नथिया, अभै, अन्तर्यामी, सर्वाधार, अद्वैत, घटघट के वासी, दाता, दीनानाथ,  परमेश्वर,रमणीक,  निराकार,निर्विकार, अच्युत, न्यायकारी, जगत्कर्ता, त्रिभुवननाथ,  शंकर, विष्णु, सत्यनारायण, अंतरयामी, परमपिता, ब्रह्म, संहरता, पालनकर्ता, गोपी वल्लभ,  सात्विक, आनंदस्वरूपा, स्वामी, राधेश्याम, सत्यस्वरूप, आनंद दाता, कृपालु, अनदि, विश्वकर्ता, पूर्ण परमानन्द, नन्द किशोर, सुखदाता, नर  नारायण,  श्री, महेश। 

Thursday, 26 September 2013

प्रतिकूलता में विशेष भग्वनक्रिपा

मनुष्य अनुकूलता को तो चाहता है,पर प्रतिकूलता को नहीं चाहता -यह उसकी कायरता है। अनुकूलता को चाहना ही खास बन्धन है। इसके सिवाय और  कोई  बन्धन नहीं है। इस चाहना को मिटाने के  लिये  ही भगवान  बहुत प्यार से  उसके  हित के लिये  प्रतिकूलता  भेजते  हैं। प्रतिकूलता में  विजातीय  वस्तु  (संसार) - से हमारा  सम्बन्ध  छूटता  है। यदि  जीवन में प्रतिकूलता  आये  तो  समझाना चाहिये   कि  मेरे  ऊपर  भगवान की  बहुत अधिक, दुनिया से  निराली  कृपा  हो  गयी  है। प्रतिकूलता में कितना आनंद, शान्ति, प्रसन्नता है, क्या बताऊँ? प्रतिकूलता की प्राप्ति मानो साक्षात परमात्मा की प्राप्ति है। भगवान् ने कहा है - 'नित्यं च समचित्तत्वमिष्टानिष्टोपपत्तिषु'

Wednesday, 25 September 2013

अन्तकालीन चिंतन के अनुसार गति

अन्तकालीन चिन्तन और उसके 
अनुसार गतिको  समझने के  लिये एक  उदहारण दिया है। एक आदमी चित्र खिंचवाने के लिये बैठा  है। फोटो-ग्राफारने उससे कहा कि ठीक तरह से बैठना, फोटो खिंचते समय कोई अंग न हिले। ज्यों ही चित्र खिंचने  का समय आया, त्यों ही उस आदमी की नाक पर मक्खी बैठ गई। अब यदि हिल जाऊँगा तो चित्र बिगड़ जायेगा - ऐसा विचार करके उसने मक्खी को हटाने के लिये नाक को सिकोडा। इतने में ही उसका चित्र खिंच गया। जब चित्र की धुलाई के बाद उसने देखा तो चित्र बिगड़ा हुआ मिला। चित्र देख कर वह बहुत नाराज़ हुआ और बोला कि तुमने मेरा चित्र बिगाड़ दिया है। फोटो ग्राफर ने कहा कि इसमें मेरी क्या गलती है, चित्र खिंचते समय तुमने जैसी शक्ल  बनायी थी, वैसी ही चित्र में आ गयी। अब इस चित्र में कोई भी परिवर्तन नहीं हो सकता।  इसी तरह मृत्यु के समय मनुष्य के भीतर जैसा चिन्तन होगा, उसके अनुसार उसको योनि प्राप्त होगी। चित्र तो दूसरा खींचा जा सकता है परन्तु योनि दूसरी नहीं बदली जा सकती। इसलिए मनुष्य को हर समय सावधान रहने की आवश्यकता है। मृत्यु के समय का कोई पता नहीं, न जाने कब आभगवान्  जाए। इसलिए कोई खराब चिंतन आ जाए तो सावधान हो जाएं की यदि इस समय मृत्यु हो जाती तो क्या गति होती? भगवान् कहते हैं - 'तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर'

अन्तकाल में जैसा चिंतन होता है, वैसी ही गति होती है, पर अन्तकाल का पता नहीं कि कब आ जाए। अगर सब समय में प्रभु का स्मरण होता रहे तो मृत्यु कभी भी आ जाए, कोई चिंता नहीं है; क्योंकि अब कोई खतरा नहीं रहा। 

Sunday, 22 September 2013

अनमोल वचन

श्री कृष्ण जी कहते हैं:
जिसने मन को जीत लिया है उसके लिए मन सर्वश्रेष्ठ मित्र है, किन्तु जो ऐसा नहीं कर पाया उसके लिए मन सबसे बड़ा शत्रु बना रहेगा। 
जो मुझे सर्वत्र देखता है और सब कुछ मुझमे देखता है उसके लिए न तो मै  कभी अदृश्य होता हू और न वह मेरे लिए अदृश्य होता है। 
अपने मन को मेरे नित्य चिंतन में लगाओ, मेरे भक्त बनो, मुझे नमस्कार करो और मेरी ही पूजा करो। इस प्रकार मुझमे पूर्णतया तल्लीन होने पर तुम निश्चित रूप से मुझको प्राप्त होगे।  
तुम जो कुछ करते हो, जो कुछ खाते हो, जो कुछ अर्पित करते हो या दान देते हो और जो भी तपस्या करते हो, उसे मुझे अर्पित करते हुए करो। 

निश्चय करो

निश्चय करो-मेरे मन में सदा-सर्वदा मंगलमय भगवन निवास करते हैं। उनके समस्त दिव्य गुण और भाव मेरे मन में सदा तरंगित हो रहे हैं। अब मैं मन में उनके सिवा किसी भी अन्य वास्तु को तथा किसी भी बुरे विचार और भाव को नहीं आने दूंगा।

निश्चय करो - मई सर्वत्र भगवन और उनके मंगलमय भावों को देखूंगा तथा सदा सद्विचार करूँगा। मेरे मुख से सदा भगवन की महिमा को  बताने वाले, सबका हित करनेवाले, सबको सुख पहुँचाने वाले सत्य, मधुर और पवित्र वचन ही निकलेंगे। 


निश्चय करो- मेरा कभी कोई अमगल नहीं हो सकता; मेरा  कभी  कोई  बुरा नही  कर सकता; क्यों कि  सभी  में  सभी समय  मेरे  भगवान ही निवास  करते  हें  और  मेरे  लिये  जो  कुछ  भी, जिस  किसी  के  द्वारा  भी होता  हें, सब  भगवान  के  मंगलमय  विधान से  मेरे मंगल  के  लिए ही  होता  है। 


निश्चय करो - मै कभी कोई ऐसा  करूँगा, जो श्रीभगवान की प्रसन्नता का कारण न हो। सदा उनकी सेवा के लिए ही उनके प्रीतिकर कर्म करूँगा। मेरी इच्छा सदा उन्ही कर्मों के करने की होगी, जिनसे भगवन और उन्ही के अभिव्यक्त रूप जगत के प्राणियों को सुख होता हो। 


निश्चय करो - मुझे कभी भी सद्विचार तथा सत्कर्म को छोड़कर अन्य किसी भी विचार तथा कर्म के लिए अवकाश ही नहीं मिलेगा। मन तथा शरीर नित्य  भगवान् की सेवा में ही लगे रहेंगे। एक क्षण का भी सेवा-वियोग मुझे सेहन नहीं होगा। 

निश्चय करो - संसार में मुझे कोई भी मनुष्य या घटना कभी भी उदास नहीं कर सकती; क्योंकि मेरे परम सुहृद भगवान् नित्य स्वाभाविक ही मेरा मंगल करते रहते हैं और जब सर्वशक्तिमान, सर्वत्र विराजमान मेरे प्रभु मेरे मंगल-विवान में संलग्न हैं, तब सफलता में संदेह को स्थान ही कहाँ है, जिससे निराशा और उदासी की सम्भावना हो। 

निश्चय करो - जब भगवान् के मंगलमय राज्य में अमंगल को स्थान ही नहीं है, तब अमंगल की कल्पना करके मैं क्यों व्यर्थ ही अमंगल को बुलाऊं?

निश्चय करो - जब सभी में मेरे भगवान् भरे हैं, तब सभी मंगल से ही ओतप्रोत हैं। फिर मैं किसी में अमंगल के दर्शन करके इस सत्य का हनन क्यों करूँ?

निश्चय करो - जब सर्वत्र और सदा मंगल-ही-मंगल और आनंद-ही-आनंद है, तब मैं सदा आनंद में ही निमग्न रहूँगा। जीवन-मृत्यु, लाभ-हानि, सुख-दुःख, मान- अपमान,स्तुति-निंदा - किसी भी बाहरी अवस्था का मेरी इस नित्य आनंदमयी स्तिथि पर कोई प्रभाव नहीं पद सकेगा।

याद रखो - यहाँ जो तुम्हे दोष, दुःख, अमंगल तथा अशुभ दीखता है, वह इसीलिए दीखता है की तुम सदा सर्वत्र नित्य मंगलमय और आनंदमय भगवान् को नहीं देख पा रहे हो। यहाँ जो कुछ ऊपर से दीखते हैं, वे उन मंगलमय भगवान् के ही विभिन्न छद्वेद हैं। उन्ही की लीला के विविध दृश्य हैं। इनकी आड़ में नित्यानंद-धन्स्वरूप भगवान् सदा विराजमान हैं। 

याद रखो- तुम अशुभ की कल्पना करते हो, इसीसे तुम्हे दुःख होता है। किसी भी अशुभ-से-अशुभ कहे और माने जाने वाले पदार्थ और भाव में भी गहराई से देखोगे तो तुम्हे परम शुभ और परम सुखरूप भगवन छिपे दिखाई देंगे। जहाँ जाओ, जहाँ देखो, उन्हें ही देखने का प्रयत्न करो। अपनी तीक्ष्ण दृष्टि उन्ही का अनुसन्धान करो। उन्हें पहचान लो और निहाल हो जाओ।   

Saturday, 21 September 2013

Khand from padam puraan- hamara kartavya

नाथ! पुत्र, मित्र, गृह आदि से घिरे हुए संसार-सागर से आप ही मेरी रक्षा करते हैं। आप ही शरणागत जनों का भय भंजन करते हैं। यह मैं, मेरा यह देह और इहलोक-परलोक में जो कुछ भी मेरा है, आज वह सब मैं आपके श्री चरणों में समर्पण करता हूँ। मैं अपराधों का घर हूँ। मेरे अन्य कोई साधन नहीं हैं, मेरी कोई गति नहीं है। नाथ! आप ही मेरी गति हैं। श्रीराधिकरमण! श्रीक्रिशंकानते! मैं तन-मन-वचन से आपका ही हूँ, आप युगल-सरकार ही मेरी अनन्य गति हैं। मैं आपके शरण हूँ, आपके शरणों में पड़ा हूँ, आप करुणा की खान हैं। मुझ दुष्ट अपराधी पर कृपा करके मुझे अपना दास बना लीजिये|